गोहर में शिक्षा विभाग की कार्रवाई से हडक़ंप

--Advertisement--

छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शारीरिक शिक्षक निलंबित

मंडी – अजय सूर्या 

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने गोहर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शारीरिक शिक्षक को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है।

विभाग ने शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए मुख्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल स्कूल जोगिंद्रनगर निर्धारित किया है।

विभाग मामले की पूरी जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है, जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती। तब तक आरोपी शारीरिक शिक्षक जोगिंद्रनगर बाल स्कूल में तैनात रहेगा।

नियंत्रण अधिकारी के अधीन उक्त शिक्षक को पूरी रिपोर्ट देगा। पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना आरोपी शारीरिक शिक्षक निर्धारित मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विजय गुप्ता के बोल 

इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विजय गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि गोहर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शारीरिक शिक्षक को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...