गोलवां पंचायत में BJP कार्यकर्त्ता के घर संगठनात्मक मुद्दों पर  हुई चर्चा 

--Advertisement--

Image

फतेहपुर अनिल शर्मा :-

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना व प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा सोमवार को फतेहपुर में पार्टी के त्रिदेव सम्मेलन के समापन के बाद कुछ पल के लिए गोलवां में जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रीता ठाकुर के घर चाय पान पर  रुके ।

इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की ।  फतेहपुर मंडल में गुटबाजी को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सबाल पर अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मंडल में कोई गुटबाजी नहीं है और प्रत्येक कार्यकर्त्ता पूरी सक्रियता के साथ चुनाब में उतरने को तैयार हैं ।

उन्होंने कहा कि फतेहपुर में संपन्न हुए त्रिदेव सम्मेलन में संगठन के नवें फीसदी लोगों की मौजूदगी से कार्यकर्त्ताओं में एक अच्छा संदेश गया है ओर हम पूरी ताकत व एकजुटता से चुनाव में उतरेंगे । उन्होंने आशा जताई कि केंद्र व राज्य सरकार की जनहित नीतियों व संगठन की सक्रियता से इस बार  फतेहपुर उपचुनाव में भातीय जनता का प्रत्याशी बड़े मार्जिन से जीत हासिल करेगा ।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नारेवाजी में विश्वास नहीं रखती और सर्वे के आधार पर जिसे भी पार्टी का टिकट दिया जाएगा समूचा संगठन पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुटता से कार्य करेगा । उन्होंने कहा कि फतेहपुर की जनता इस बार उपचुनाव में बीजेपी को जिताना चाहती है।

पार्टी व संगठन में न कोई मतभेद है तथा न ही कोई गुटवाजी । सभी कार्यकर्त्ता एक माला में जुड़ कर एकजुटता से उपचुनाव में उतरेंगे और भारी मार्जिन से पार्टी प्रत्याशी को  जिताएंगे ।

इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार,जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश राणा.जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रीता ठाकुर, गोलवां पंचायत के प्रधान संजीव पप्पू,भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष  जगदेव सिंह,जिला महामंत्री डॉ. सतीश शर्मा, ओबीसी के प्रदेशाध्यक्ष ओपी चौधरी सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...