गोर्खाली समाज के लोगो का पाच दिवसीय होली पर्व आज से हुआ शुरू

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

हिन्दू धर्म में पूर्ण आस्था रखने वाले बकलोह के गोर्खाली समाज के लोगो का पाच दिवसीय होली पर्व आज से शुरू हो गया है। आज सुबह से ही सभी गोर्खाली समाज के लोगो द्वारा होली के पर्व को मनाने के लिये तैयारियां शुरू कर दी है।

सुबह से ही घर के बडे बजुर्ग अपने घरों के देवी देवताओ और कुल देवी को पूजा अर्चना करने के बाद देवी देवताओं को रंग विरगे गुलाल के टिका घरो में बनाए गए मिस्टानो का भोग लगाकर इस पर्व का शुभ आरंभ किया ।

जो भी सगे संबंधी घरो में आते है, उनको घर का मुखिया उनके माथे में लाल हरा पिला नीला गुलाल का टिक्का लगा कर उनको आशिर्बाद देकर घर मे बने हुआ मिस्ठान उनके आगे परोसता है।

यहां के बरिष्ट नागरिक कैप्टन पूर्ण सिंह का कहना है। कि ये त्यौहार पूरे पांच दिन तक चलता है । क्यों की अधिकतर सगे संबंधी दूर दूर के इलाकों में रहते है इसलिये ये त्यौहार पाच दिन तक चलता है।

अंतिम पाचवे दिन मे रात को होलिका दहन के बाद दूसरे दिन सभी के घरों मे जाकर नाच गाना करके होली की बधाई देते हैं। शाम को अपने अपने घरो मे रखे हुये गुलाल को पानी में जल प्रवाह कर दिया जाता है। और अपने अपने घरों में खुशी खुशी लौट जाते है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...