गोबिंद सागर झील में डूबे नाबालिग लड़के का शव बरामद, 2 दिन पहले हुआ था हादसा

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के धराड़सानी में 2 दिन पूर्व गोबिंद सागर झील में डूबे 17 वर्षीय अमन कुमार पुत्र विजय राम का शव शुक्रवार को बरामद हाे गया है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अमन का शव झील में ही तैरता हुआ मिला।

झील में जहां अमन डूबा था, शव उससे करीब 20-25 फुट आगे मिला। पुलिस व स्थानीय लोगों ने अमन के शव को झील से बाहर निकाला। पानी भर जाने से शव बहुत ज्यादा फूल चुका था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गौरतलब है कि गत बुधवार शाम को अमन अपने 2 दोस्तों के साथ धराड़सानी में गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुआ। विसर्जन के पश्चात वह दोस्तों के साथ गोबिंद सागर झील में नहाने लगा और डूब गया।

डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान के बोल

डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि इस मामले में पुलिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के अनुसार कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...