गैस सिलैंडर फटने से दोमंजिला मकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

--Advertisement--

जलाड़ी में फटा सिलेंडर, मकान भस्म

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आती बड़ोल पंचायत के पंजाह (झलाड़ी) गांव में एक दोमंजिला मकान में आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में प्रभावित परिवार को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। यह मकान जगदीश चंद का बताया गया है।

जानकारी के अनुसार मकान में रखे गैस सिलैंडर ने अचानक आग पकड़ ली। इस दौरान पूरा घर आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोग काफी समय तक आग बुझाने की कोशिश करते रहे लेकिन जब गैस सिलैंडर फटा तो उसके बाद आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया, जिसे बुझाने में वे नाकाम रहे। गनीमत यह रही कि इस दौरान घर के सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए थे, जिसके चलते कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

तहसीलदार गोपाल मुखिया के बोल

एसडीएम संगड़ाह का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे तहसीलदार गोपाल मुखिया ने कहा कि नायब तहसीलदार हरिपुरधार द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक आग की इस घटना में करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...