
मनु पाल :- नगरोटा सूरियां
गैलेक्सी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां स्कूल के प्रिंसिपल अनुराग शर्मा जी ने हिंदी दिवस दिवस के उपलक्ष पर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों, समस्त इलाका वासियों तथा समस्त स्कूल के स्टाफ को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी l
उन्होंने कहा हिंदी को हमारे भारत में सबसे अधिक बोला जाता है इसलिए इसे राज भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ है। हिंदी भाषा को जन-जन की भाषा के रुप में भी जाना जाता है। बता दें कि हिंदी का इतिहास लगभग 1000 साल पुराना है। भारत देश आजाद होने के बाद पश्चात 14 सिंतबर 1949 को संविधान सभा द्वारा यह निर्णय लिया गया कि हिंदी को देश की राजभाषा बना दीया जाएगा।
यही कारण था कि हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रुप में मनाया जाता है। मैं मानता हूं कि हिन्दी प्रचार से राष्ट्र का ऐक्य जितना बढ़ सकता है वैसा बहुत कम चीजों से बढ़ सकेगा l समाज और राष्ट्र की भावनाओं को परिमार्जित करने वाला साहित्य ही सच्चा साहित्य है। हिंदी हृदय की भाषा हैं, जिसकी वजह से हमारे शब्द हृदय से निकलते हैं और हृदय तक पहुँचते हैं.
हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाना, भाषा का प्रश्न नहीं, अपितु देशाभिमान का प्रश्न है.अंत में उन्होंने यह संदेश देते हुए कहा कि : – आधुनिक समाज के लिए तुम अंग्रेजी जरुर अपनाओ, पर कुछ ऐसा भी इसके दिवाने ना बनो की अपने मातृभाषा हिंदी को भूल जाओ।हिन्दी उन सभी गुणों से अलंकृत है, जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषा की अगली श्रेणी में समासीन हो सकती है।
हिंदी दिवस के उपलक्ष पर विभिन्न तरह की गतिविधियां एवं हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई I यह जानकारी स्कूल के गतिविधि प्रभारी मनीष पॉल ने साझा की l ” हिंदी मात्र शब्दों को नहीं,जज्बातों को बयान करती है I” हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं I
