गेट पर पत्र छोड़कर मांगी 6 लाख रुपए फिरौती, रकम न देने पर परिवार को मारने की दी धमकी

--Advertisement--

गेट पर पत्र छोड़कर मांगी 6 लाख रुपए फिरौती, रकम न देने पर परिवार को मारने की दी धमकी

ऊना – अमित शर्मा

पंजाब से सटे हिमाचल के ऊना जिला क्षेत्र के गांव देहलां में एक परिवार को धमकी और फिरौती की मांग को लेकर एक पत्र मिला है। पत्र मिलने के बाद परिवार ने पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत की है। पत्र में हरियाणा के एक गैंगस्टर का नाम लिखा गया है और परिवार से 6 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है।

बता दे कि परिवार का मुखिया विदेश में कार्यरत है, जबकि उसकी पत्नी लोअर देहलां की निवासी है और वह अपनी सास और बच्चों के साथ रहती है। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्त्ता महिला सुबह उठी तो उसको घर के गेट के पास एक पत्र पड़ा मिला, जिसमें प्रेषक ने स्वयं को हरियाणा के गोल्डी गैंगस्टर का सदस्य बताया और 6 लाख रुपए की फिरौती देने की बात लिखी हुई है। फिरोती न देने पर परिवार के सदस्यों को मारने की धमकी भी लिखी गई है।

पुलिस को बताने पर भी परिवार को नुक्सान पहुंचाने की धमकी पत्र में दी गई है। पत्र पढ़कर परिवार परेशान हो गया और पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है और आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...