गुशैणी में 18 कमरों का मकान जला, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी गुशैणी के शरची में वीरवार देर रात करीब डेढ़ बजे 18 कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में एक गाय भी जिंदा जल गई। अग्रिकांड में लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

रात करीब डेढ़ बजे जब सभी लोग सोए थे तभी अचानक आग की सूचना मिली। परिवार के सदस्य ऊपरी मंजिल में सोए हुए थे। आग देखकर सभी घर से बाहर निकल गए। इस दौरान ग्रामीण भी घटना स्थल की ओर पहुंचे।

आग को बुझाने और धरातल की मंजिल में बंधी गाय को बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन आग की उठती लपटों के कारण गाय को नहीं बचा पाए।वह जिंदा जल गई।

इस अग्निकांड में परिवार का सोना-चांदी समेत जीवन भर की जमापूंजी राख हो गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है।

उधर प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया है। घटना का आकलन करने के बाद प्रभावित परिवार को राहत राशि प्रदान की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिली है मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...