गांव शंभु में महिला ने फंदा लगाकर दी अपनी जान, पुलिस कर रही जांच

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल भोरंज के तहत गांव शंभु में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ममता देवी पत्नी अश्वनी कुमार ने अपने घर पर ही फंदा लगातार अत्महत्या कर दी।

शंभू गांव का है मामला

बता दें कि ये पूरा मामला गांव शंभू डाकघर तरक्वाड़ी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर का है। अश्वनी कुमार की पत्नी ममता देवी ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

परिवार पहुंचा अस्पताल

ममता को भोरंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को जब घटना का पता चला तो वे महिला को भोरंज अस्पताल ले गए जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों को ये नहीं पता कि उनकी बेटी ने ये कदम क्यों उठाया।

पुलिस कर रही जांच

बता दें कि इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं भोरंज थाना प्रभारी सुरम सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है ममता की मौत के पीछे कहीं दहेज प्रताड़ना का मामला तो नहीं है। फिलहाल परिवार में मातम छाया हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...