गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, तीन घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

डलहौजी विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाले पुलिस थाना किहार के चकोली से कन्धवारा भडेला सड़क मार्ग पर हलूरी से ऊपर चखडी नाला में एक गाड़ी गिरी है जिस में एक व्यक्ति की मौत तीन व्यक्ति घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

आपको बता दे कि यह घटना आज देर शाम पुलिस थाना किहार के चकोली से कन्धवारा भडेला सड़क मार्ग पर हलूरीसे ऊपर जाने वाली सड़क चखडी नाला के पास यह दुर्घटना हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह गाड़ी नंबर UP 20 CJ 4824, जिसमे की चालक सहित चार लोग सवार बताए जा रहे थे। जब इन लोगों को गाड़ी थाना किहार के चकोली से कन्धवारा भडेला सड़क मार्ग पर हलूरी से ऊपर चखडी नाला के पास पहुंची तो अचानक से यह गाड़ी नाले में चली गई।

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि इसी गाड़ी में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने जब इस हादसे को देखा तुरंत घटना स्थल की और भागे और इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के साथ मृतक को घटना स्थल से उठाकर सड़क तक ले आए। ओर उपचार के लिए किहार हस्पताल भेज दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान गाड़ी के चालक मुहम्मद शहबाज पुत्र जसीम गांव मजला रोड मुजफ्फर नगर उत्तरप्रदेश में की हैं। जबकि अन्य तीन घायल लोग भी उत्तरप्रदेश के ही रहने वाले बताए जा रहे है। और यह सभी लोग कुकरऔर गैस चूल्हे बेचने का कारोबार करते थे।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गाड़ी के चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी को चला रखा था, जिसके तहत पुलिस ने चालक के खिलाफ भिन्न भिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...