गर्मियों के सीजन के अनुरूप विधायक ने फार्म में सब्जियों को बीजना किया शुरू

--Advertisement--

युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत विधायक केवल पठानिया।

शाहपुर – नितिश पठानियां

कांगड़ा जिला के शाहपुर हलके से विधानसभा उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल पठानिया सियासत के साथ-साथ खेत के भी बड़े खिलाड़ी हैं। किसान परिवार से जुड़े केवल पठानिया अभी अपने बेहद व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर खेती को समय देते हैं।

केवल पठानिया ने अपने घर के सामने वाले फार्म में यूं तो रीजन के अनुरूप कई सब्जियां तैयार करते है लेकिन पिछले दिनों इन सबमें कद्दू की फसल चर्चा का विषय बन गई थी और आज सुबह सुबह भी केवल पठानिया ट्रैक्टर से अपने फार्म में गर्मियों के अनुरूप सब्जियों को बीजने में जुट गए है। आपको बता दें कि विधायक सब्जियां बाजार से नहीं खरीदते है। बिना रसायन देसी खाद में उगाई सब्जियाँ की खाते है।

विधायक केवल पठानिया कहते हैं कि उन्होंने अनुभव किया कि अब किसान इस फसल से मुंह मोड़ रहे हैं। हर युवा को अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर फार्मिंग करनी चाहिए। बहरहाल केवल पठानिया ने जिला के अढ़ाई लाख किसानों, एक लाख चौतीस हजार बागबानों व नेताओं के लिए खेती के मोर्चे से बड़ी प्रेरणा दी है।

केवल पठानिया ने अपने खेतों में गर्मियों के मौसम में तैयार होने वाली सब्जियां भी लगा दी हैं। पठानिया ने कहा कि खेती और बागबानी हिमाचल की रीढ़ है। वह सबसे पहले किसान हैं। उनका जीवन खेती व किसानों की भलाई के लिए खासतौर से समर्पित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...