गरीबी से तंग आकर 19 वर्षीय BCA की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

--Advertisement--

Image

ऊना, 28 जून – अमित शर्मा

उपमंडल गगरेट के कलोह गांव में एक बीसीए की छात्रा ने गरीबी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता हृदय रोग से पीड़ित हैं, तो मां मनरेगा में मजदूरी कर किसी तरह घर का चूल्हा जला रही थी।

मंगलवार को छात्रा का अपने कमरे में ही पंखे से झूलता हुआ शव मिला। पुलिस ने मृतका का एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने मौत का कारण आर्थिक तंगी को बताया है।

गगरेट पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। कलोह गांव की उन्नीस वर्षीय सुमन कुमारी ऊना में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा बताई जा रही है।

सुमन के पिता जगदीश सिंह नगर पंचायत गगरेट के पार्षद भी रह चुके हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते वह कलोह गांव में जाकर परिवार सहित रहने लगे थे।

इन दिनों जगदीश सिंह हृदय रोग से पीड़ित होने के चलते कोई काम करने में भी असमर्थ हैं जबकि मृतका की मां पूनम देवी मनरेगा में मजदूरी कर किसी तरह से घर का चूल्हा जला रही है।

मृतक सुमन का एक भाई नवीं कक्षा तो एक बहन दस जमा दो की छात्रा बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गगरेट पुलिस भी मौका पर पहुंची। पुलिस को मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

जिसमें उसने मौत की वजह आर्थिक तंगी को बताया है। पुलिस ने कमरे में पंखे के साथ चुनरी के सहारे लटके मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पुलिस मौत के पुख्ता कारणों को जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...