गनोह चौंक पर दराट कांड में पुलिस ने धर्मपुर से गिरफ्तार किए 4 आरोपी 

--Advertisement--

गनोह चौंक पर दराट कांड में पुलिस ने गिरफ्तार किए 4 आरोपी, दो युवकों पर जानलेवा हमला कर फरार तीन आरोपियों के साथ, भागने में मदद करने वाला चौथा व्यक्ति गिरफतार, कातिलाना हमला कर भागे आरोपी धर्मपुर से अरेस्ट

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

जिला पुलिस नूरपुर के तहत गनोह में 27जुलाई 2024 को दो युवकों पर दराट से कातिलाना हमला करके घायल करने के उपरांत गायब आरोपियों व उनको भगाने में मदद करने के आरोपी को पुलिस ने धर्मपुर जिला सोलन से गिरफ्तार कर लिया है तथा भागने में प्रयोग लाई गई तीन गाडिय़ों को भी कब्जे में लिया है।

शिकायतकर्ता आदित्य पुत्र अजय कुमार निवासी काण्डी (नूरपुर) ने 28जुलाई 2024 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 27जुलाई 2024 को शिकायतकर्ता व उसका दोस्त आदित्य कुमार के साथ आदित्य डडवाल, जगदेव डडवाल, राहुल कुमार ने हमारे साथ बहसबाजी की तथा बाद में आदित्य डडवाल ने मेरे व मेरे दोस्त पर दराट से कातिलाना हमला करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

बाद में आरोपी अपनी होंडा सिटी कार में बैठकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश की जा रही थी तथा आखिरकार पुलिस ने आरोपियों को धर्मपुर जिला सोलन से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल 

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस केस दर्ज करके आरोपियों की विभिन्न जगहों पर छापामारी करके तलाश कर रही थी।

आखिरकार प्रथम अगस्त 2024 को तीनों आरोपियों तथा उनको छिपाने में मदद करने पर रजनीश को धर्मपुर जिला सोलन से गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही पुलिस ने भागने में प्रयोग की गई तीनों कारों को भी कब्जे में ले लिया है। नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...