गद्दी सिध्द बाबा शिबबोथान भरमाड़ में मकर संक्रांति का कार्यक्रम आयोजित

--Advertisement--

Image

रैहन – अनिल शर्मा

गद्दी सिध्द बाबा शिबबोथान भरमाड़ में सोमवार को मकर संक्रांति का कार्यक्रम श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत सतीश वत्स की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

महामंडलेश्वर सतीश वत्स ने उपस्थित भक्तों को अपने प्रवचनों से निहाल करते हुए कहा कि बिना सत्संग ज्ञान नहीं मिलता है और ज्ञान संत महात्माओं के सानिध्य में ही मिलता है।

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि की विशेष पूजा रात्रि काल में होती है। भक्त चार प्रहर में से अपनी सुविधानुसार यह पूजन कर सकते हैं। उन्होंने कहा महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण का भी विधान है। इस दिन मिट्टी के पात्र या तांबे के लोटे में जल, मिश्री, कच्चा दूध डालकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।

वत्स ने कहा कि चार प्रहर की पूजा करने से व्यक्ति जीवन के सभी पापों से मुक्त हो जाता है। धर्म,अर्थ काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। चार पहर की पूजा संध्याकाल से शुरू होकर अगले दिन ब्रह्ममुहूर्त तक की जाती है।

प्रथम प्रहर में दूध से शिव के ईशान स्वरूप के पूजन का विधान है। जबकि द्वितीय प्रहर में दही से अघोर स्वरुप का अभिषेक किया जाता है।

वहीं तृतीय प्रहर में घी से वामदेव रूप का पूजन करना महत्वपूर्ण है।जबकि चौथे प्रहर में शहद से अभिषेक करके पूजन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि त्रिलोकीनाथ का पूजन उपरोक्त विधि से पूजन नहीं हो पाए। एक बार पूजन करने से ही शिवभक्तों को कष्टों से मुक्ति मिलती है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर आज पास के कई प्रभु प्रेमी भक्त उपस्थित रहे।

देश प्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करे हमारा फेसबुक पेज

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...