गणतंत्र दिवस की परेड के लिए राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला की एक छात्र और एक छात्रा चयनित

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

राष्ट्रीय सेवा योजना के गणतंत्र पूर्व परेड शिविर का आयोजन जिला ऊना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंदपुर बनेहरा में 27 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2022 तक किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के सभी जिला के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला कांगड़ा के समन्वयक शशि पाल राणा ने बताया कि इस शिविर में लगभग 400 स्वयंसेवकों ने भाग लिया जिसमें 73 स्वयंसेवक जिला कांगड़ा से संबंधित थे।

स्वयंसेवकों के कड़े प्रशिक्षण के बाद 50 कन्या एवं 50 बालक स्वयंसेवकों का चयन शिमला में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया। उन्होंने उप शिक्षा निदेशिका उच्चतर शिक्षा रेखा कपूर जी का हृदय से आभार व्यक्त किया जिनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वचनों से जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों से संबंधित 16 स्वयंसेवकों का परेड के लिए चयन किया गया।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए चयनित स्वयंसेवक 18 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी शिमला में रिपोर्ट करेंगे। इस आयोजन में प्रांत प्रशिक्षकों के साथ कार्यक्रम अधिकारी कुमारीआशा एवं उप समन्वयक रजनीश अवस्थी को स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण का दायित्व दिया गया था।

जिला उप समन्वयक नरेंद्र सिंह ने बताया की राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला से 2 स्वयंसेवियो ने इस पूर्व अभ्यास प्रेड में हिस्सा लिया था तथा जिसमें से लकी जरियाल कक्षा 10+2 का चयन राज्य स्तर में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है प्रधानाचार्य कोटला संदीप अवस्थी ने इस अवसर पर समस्त पाठशाला परिवार को शुभकामनाएं दी हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...