गडों की भरमार रोज दे रही हादसों को न्यौता

--Advertisement--

Image

गडों की भरमार रोज दे रही हादसों को न्यौता, मनेई शाहपुर सडक पर सड़क पर पड़े गड्ढों की बजह से आऐ दिन हो रहे हादसे।

लंज – निजी संवाददाता

मनेई वाया हरनेरा शाहपुर सड़क जिसका 200 मीटर हिसा कई बर्षों से गड्ढों में तवदील हो गया है जिसकी बजह से इस सड़क पर आऐ दिन हादसे होते रहते है। इस जगह पर पिछले दो हफ्तों में तीन हादसे हो चुके है।

पिछले हफ्ते प्रीतम सिंह निवासी लंज इस सड़क पर हादसे का शिकार हो चुका है। आज भी सड़क पर पालमपुर निवासी अजय कुमार मनेई स्थित मंदिर में अपनी पत्नी के साथ दर्शन करने आ रहे थे तो इस सड़क पर पडे गड्ढों की बजह से स्कूटी स्किड होने की वजह से हादसे का शिकार हो गए।

जिनको स्थानीय दुकानदारों ने उपचार करवाकर भेजा। स्थानीय लोगों में निर्मल सिंह,आत्मा राम, चतर सिंह,सुरेंद्र कुमार,सुभाष धीमान,सुरेंद्र राणा सहित कई लोगों का कहना है कि इस 200 मीटर हिस्से को विभाग दुरूस्त करने की बजाय कुछ लोगों के दवाव में आकर काम नहीं करवा पा रहा है।

लोगों ने वताया कि इस जगह पर पिछले एक साल में दो दर्जन के करीब हादसे हो चुके है जिसमें कई लोगों को चोटें भी आई है। लोगों ने बताया कि विभाग किसी वडे हादसे के होने का इंतजार कर रहा है।

आज स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार ने इस सड़क पर पडे एक गड्ढे को खुद भरकर विभाग को आईना दिखाया है ताकि यहां पर पानी खड्डा होने के वाद किसी प्रकार का कोई हादसा न हो।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बारे में मौजूदा पंचायत व लोक निर्माण विभाग को कई दफा अवगत करवा चुके है लेकिन आज तक विभाग इस रास्ते का निर्माण करवाने में नाकाम रहा। लोगों ने विभाग से गुजारिश की है कि यहां पर 200 सड़क को दुरूस्त किया जाए ताकि यहां पर हो रहे हादसों को रोका जा सके।

क्या कहते हैं अधिकारी 

इस बारे में सहायक अभियंता बलवीत से बात हुई तो उन्होंने बताया कि 3 बार टेंडर अवार्ड किया गया था । स्थानीय लोग सड़क का निर्माण नहीं होने दे रहे।

उन्होंने बताया कि इस बारे में पंचायत को भी लिखा गया है लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों का भी कोई जबाब नहीं आया फिर भी फौरी राहत के तौर पर कल तक गड्ढों को भर दिया जाएगा। तथा चेतावनी बोर्ड लगा दिया जाएगा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related