गज़ल संध्या से हुआ छोटी काशी साहित्य उत्सव का समापन, धर्मपुर से विधायक रहे उपस्थित

--Advertisement--

गज़ल संध्या से हुआ छोटी काशी साहित्य उत्सव का समापन, धर्मपुर से विधायक रहे उपस्थित।

हिमखबर डेस्क 

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रथम बार आयोजित छोटी काशी साहित्य उत्सव के समापन अवसर पर इंदिरा मार्केट परिसर के संकन गार्डन में गज़ल संध्या ने खूब समां बांधा। इन आयोजनों ने मंडी नगर की स्थापना के 500वें वर्ष में प्रवेश के लम्हों को और भी खूबसूरत व यादगार बना दिया।

धर्मपुर से विधायक एवं मंडी शिवरात्रि महोत्सव आमसभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर भी समापन अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उन्हें सम्मानित किया।

चंद्रशेखर ने कहा कि इस बार शिवरात्रि महोत्सव इस मायने में विशेष है कि मंडी नगर अपनी स्थापना के 500वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस उपलक्ष्य में मंडी साहित्य उत्सव, शाम-ए-गज़ल, भजन संध्या, ब्यास आरती व लेजर शो जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल की गई हैं।

रविवार को ब्यास आरती में उप मुख्यमंत्री विशेष तौर पर शामिल हो रहे हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं में भी हिमाचल के कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है।

आज की ग़ज़ल संध्या में उभरते गज़ल गायक ऋषभ भारद्वाज एवं कुलदीप ने एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। मंडी के उभरते गायक पुष्पराज ने भी गज़लें पेश कीं। ऐतिहासिक घंटाघर के सामने रंग-बिरंगी रोशनियों से सजे संकन गार्डन की छटा इस दौरान देखते ही बन रही थी।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर नगर निगम मंडी के महापौर विरेंद्र भट्ट, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, उपमंडलाधिकारी (ना.) रूपिंदर कौर, भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीविक्षाधीन अधिकारी डॉ. मनु वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी सहित साहित्यिक जगत से जुड़ी विभूतियां एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पानी की कहानी, जिंदा दफन हो गई हिमाचल की रानी, जानिए चंबा की पौराणिक कहानी

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल की शांत वादियों में एक ऐसी...

शाहपुर गोदाम में न आएं लोग, घर-द्वार मिलेंगे घरेलू गैस सिलेंडर

एसडीएम ने की उपभोक्ताओं से अपील, गोदान परिसर में...

हिमाचल पंचायत चुनाव: 20 तक पूरा होगा पुनरीक्षण, 24 को जारी होगी अंतिम वोटर सूची

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर...

हिमाचल पंचायत चुनाव: आरक्षित सीट के बजाय दूसरी जगह से लड़ सकते हैं चुनाव, इन्हें मिला विकल्प

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सरकार बनाने को लेकर...