गगरेट में पुलिस चेक पोस्‍ट के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिए तीन पुलिस जवान,तीनों की हुई मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट 

पुलिस थाना गगरेट के तहत होशियारपुर मार्ग पर चेक पोस्ट से 150 मीटर पीछे आशा देवी में बाइक पर सवार तीन पुलिस कर्मियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। बताया जा रहा है तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रात 10:30 बजे के करीब तीनों जवान एक बाइक पर सवार होकर आशादेवी में स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर जा रहे थे तो रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। तीनों सिविल ड्रेस में थे। आईकार्ड से उनकी पहचान की गई।

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि तीनों पुलिस जवानों को कुचलने पर ट्रक चालक को संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने नादौन, जिला हमीरपुर के पास दबोच लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई हैं।

ट्रक ड्राइवर अमरजीत सिंह निवासी नादौन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ट्रक एचपी 67 ए 0397 में ईंटें भरी हुई थीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...