गंभर पुल में मकानो के साथ साथ पुल भी खतरे की जद में

--Advertisement--

गंभरपुल में मकानो के साथ साथ गंभरपुल भी खतरे की जद में, गत रात्रि हुई भारी बारिश के चलते एक मकान व पुल की नींव हुई खोखली

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

प्रदेश में मानसून की पहली बरसात ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है । जिसके चलते जगह जगह भूस्खलन व नदी नालों का जलस्तर भी उफान मारना शुरू करने लगा है। यदि बात जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र की करे तो यँहा कुनिहार नालागढ़ मार्ग के गंभरपुल के अतिरिक्त ज्यावला गांव भी खतरे से खाली दिखाई नही दे रहा।

क्योकि गत सोमबार की भांति ही वीरवार देर रात्रि हुई भारी बारिश के चलते ज्यावला गांव की पहाड़ी से बहते नाले से पानी के साथ साथ भारी मलवा आ गया। जिसकी वजह से एक मकान की नींव खोखली हो गई व पुल तक भी खतरे की जद में आता दिखाई दे रहा।

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार एवं प्रशासन से राहत एवं बचाव की गुहार लगानी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते पानी के बहते बहाव का समाधान नही किया तो बरसात के दौरान किसी बड़ी अनहोनी घटने के अंदेशे से भी इन्कार नही किया जा सकता।

मकान मालिक अनिता शर्मा बेटा अमन पंडित ने कहा कि अपने मकान को गिरता देखने के सिवाये कुछ नजर नही आ रहा। गत मंगलवार को भी प्रशासन के समक्ष आपबीती बताई गई थी। व गत रात्रि भी इतना पानी पहाड़ियों से आ गया कि मकान की नींव तक खोखली हो गई। हमने पूरी रात बच्चो के साथ सहम कर गुजारी है। सुबह होते ही परिवार को किसी अपने रिश्तेदारों के घर भेज दिया ताकि परिवार सुरक्षित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...