खेल मंत्री राकेश पठानिया के प्रस्तावित प्रवास को लेकर सतपाल सिंह सत्ती ने लिया तैयारियों का जायजा

--Advertisement--

Image

ऊना, 23 मार्च – अमित शर्मा

युवा सेवाएं एवं खेल तथा वन मंत्री राकेश पठानिया के प्रस्तावित जिला प्रवास कार्यक्रम को लेकर आज छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अप्पर देहलां, जलग्रां टब्बा और बहडाला में बैठक करके तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि ऊना विस में पांच बड़े स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उन्होने बताया कि खेल मंत्री 27 मार्च को अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान देहलां अप्पर में लगभ्ग एक करोड़ से निर्मित स्टेडियम का लोकार्पण करेंगें। इसके अलावा बहडाला में 1.42 करोड़ और जलग्रां टब्बा में 1.37 करोड़ से निर्मित होने वाले खेल स्टेडियमों की शिलान्यास पट्टिकाओं का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संतोषगढ़ में लगभग डेढ़ करोड़ और मैहतपुर-बसदेहड़ा में 1.77 करोड़ से निर्माणाधीन खेल स्टेडियमों को कार्य भी प्रगति पर है।

सत्ती ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येेक विधानसभा क्षेत्र में अनेकों खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं ताकि युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए उचित स्थान मिल सके।

उन्होंने बताया कि शिक्षा के अलावा एक कामयाब करियर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के खेल भी एक बहेतर विकल्प हैं। सरकार द्वारा प्रदान की जा रही खेल सुविधाओं का लाभ लेकर युवा वर्ग सफल खिलाड़ी बन सकते हैं। उन्होंने बतायाा कि यह बड़े गर्व की बात है कि अप्पर व लोअर देहलां के 41 बच्चे राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नेतृत्व कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां से मनुष्य के मानसिक व शारीरिक विकास में भी मदद मिलती है। उन्होंने बताया मैहतपुर में राधास्वामी सत्संग घर के सामने और कुठारकलां में उपलब्ध भूमि पर भी खेल स्टेडियम निर्मित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

सतपाल सिंह सत्ती ने इस दौरान अप्पर देहलां में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री लोक भवन व पंचवटी का निरीक्षण किया और जन समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने देहलां में जल निकासी की समस्या का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया और विभागीय अधिकारियो को समस्या के हल करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, अविनाश मेनन, अमृत लाल भारद्वाज, अप्पर देहल के उप प्रधान व युवा मोर्चा महामंत्री रुपिंदर सिंह देहल, जलग्रां की प्रधान सुदेश कुमारी प्रधान व उपप्रधान रशपाल सिंह,अमरैल सिंह, कुलवीर सुक्खू, शिव वत्स, मंगत राम सोनी, बग्गा सिंह, राम मूर्ति, प्रेम देहल, निर्मल सिंह, विक्रम सिंह, सरूप कौर, देव सिंह, सतनाम सिंह, सोहन सिंह, शशि देवी, पुनीत कौशल, बलविंदर कौर, बीरबल शर्मा, परमजीत सिंह, पावन कुमार.. संजीव कुमार.. राम पाल.. उमंग ठाकुर, ध्यान सिंह, राजिंदर कुमार, मनोज कुमार, विक्कू सहित अन्य उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...