खेलो इंडिया में मार्शल आर्ट थांग-ता में चम्बा ने रचा इतिहास

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला बिहार के गया में खेले गए सेकेंड एडिशन खेलो इंडिया खेलो में मार्शल आर्ट थांग-ता में चंबा के युवा लड़के और लड़कियों ने कई मैडल अपने नाम करवाते हुए चंबा जिले का नाम एक बार फिर से रोशन कर दिया है। आज चंबा मुख्यालय में पहुंचने पर इन सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।

आपको बता दे कि खेलों इंडिया खेलों में प्रदेश भर से बच्चों ने भाग लिया जिसमें चंबा जिले के ही पांच बच्चे शामिल थे जबकि एक बच्चा जिला कांगड़ा से था। चम्बा जिला की रहने वाली प्रियांशी जोशी ने बिहार के गया में आयोजित होने वाली 7वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 खेल में मार्शल आर्ट थांग-ता खेल में ब्राउंस मेडल हासिल कर चम्बा जिला का नाम रोशन किया।

बिहार के गया में खेलो इंडिया यूथ गेम्स जो 12 से 14 मई तक आयोजित हुए। इसमें प्रियांशी ने- 56 किलो भाग वर्ग में ब्रोंज मेडल हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों के 128 खिलाड़ीयो ने अपने कौशल का प्रदर्शन दिया। आज सुबह चम्बा पहुंचने पर प्रियांशी जोशी का स्थानीय लोगों का थांग-ता एसोसिएशन के अन्य खिलाड़ियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर चम्बा जिला के मैहला गांव के भुवनेश्वर कटोच जो इस प्रतियोगिता में तकनीकी आधिकारिक रूप में अपनी सेवाएं देकर आए हैं वह भी मौजूद थे। बाद में ढोल नगाड़ों के साथ वह उपायुक्त कार्यालय पहुंचे जहां उपायुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

प्रियांशी जोशी के बोल

वही थांग-ता प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर चम्बा पहुंची प्रियांशी जोशी ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी है की उन्होंने थांग -ता प्रतियोगिता में अपने शहर व अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी यहां हिमाचल प्रदेश में इस खेल के लिए कोई खास सुविधाएं नहीं मिल पाई है। अगर सरकार चाहे उन्हें सुविधा दे तो वह गोल्ड मेडल भी हासिल करने की क्षमता रखती हैं।

कोच भुवनेश कटोच के बोल

इसी संदर्भ में मुख्य कोच भुवनेश कटोच ने कहा कि सरकार से वह आग्रह करते हैं कि उन्हें एक जगह माहिया करवाया जाए ताकि वह बच्चों को वहां प्रैक्टिस करवा पाए और आने वाले समय में चंबा में और अधिक बच्चे मेडल लेकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करें।

उपयुक्त चम्बा के बोल

वहीं उपयुक्त चम्बा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि चंबा जिला की प्रियांशी जोशी ने थांग-ता में ब्राउन मेडल हासिल कर चम्बा का नाम रोशन किया है इसके लिए वह उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही संगठन ने उनके समक्ष कुछ मांगे रखी है इसके ऊपर विचार किया जाए तो जल्दी उन्हें कहीं ना कहीं कोई सुविधा ज़रूर प्रदान की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में नौकरी कर रहे हिमाचल के युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

हिमखबर डेस्क  हमीरपुर जिले के सुजानपुर स्थित ग्राम पंचायत बनाल...

अब साल में चार महीनों में ही बनेंगे हिम केयर कार्ड

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित स्वास्थ्य योजना हिमकेयर के...