
नूरपुर – देवांश राजपूत
भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा हरियाणा के पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया खेलो यूथ गेम मे मधु शर्मा पुत्री संजय कुमार गांव कोंपडा जूडो खेल में -70 भार वर्ग में 9 जून को अपना मैच खेलेगी ।
मधु शर्मा जिला कांगड़ा से खेलो इंडिया खेलो में चयनित एकलौती महिला खिलाडी है । मधु शर्मा नूरपुर क्षेत्र के बीटीसी गर्ल्स स्कूल की 12वीं की छात्रा है ।
मधु शर्मा का चयन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित नेशनल सब जूनियर और कैडेट जुडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के कारण उसे खेलो इंडिया खेलो यूथ गेम में भाग लेने का मौका मिला ।
इस खिलाड़ी को नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा गोद लिया गया है मधु को नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अंकित सूरी और चेयरमैन भवानी पठानिया द्वारा अच्छे प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी गई ।
उन्होंने कहा कि अपने अच्छे खेल से हिमाचल प्रदेश और नूरपुर का नाम रोशन करो।
