खेत में काम करते वक्त गूर पर झपटा भालू, घायल अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

बिजली महादेव के गूर पर भालू का हमला, खेत में काम करते वक्त झपटा, घायल अस्पताल में भर्ती

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू की खराहल घाटी के शिला गांव में बिजली महादेव के गूर पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में गूर धनीराम घायल हो गए हंै, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

गूर धनी राम ने बताया कि वह गांव के साथ ही अपने खेत में काम कर रहा था। इसी बीच अखरोट के पेड़ के पास छिपे भालू ने अचानक हमला बोल दिया। भालू ने पीठ और पेट को नोच लिया है। गूर ने बताया कि चिल्लाने के बाद भालू नीचे की ओर भागा।

ग्राम पंचायत चताणी के प्रधान शेर सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वहां से होकर रास्ता भी है। स्कूली बच्चे यहां से घर और स्कूल आते-जाते हैं वन विभाग से आग्रह है कि भालू को पिंजरा लगाकर पकड़ा जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...

सहपाठी को बाजार में निर्वस्त्र कर डंडों से पीटा, वारदात का वीडियो एसपी तक पहुंचा, जांच शुरू

हिमखबर डेस्क राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा में पढ़ रहे एक...