खाई में लुढ़की कार, महिला की मोके पर मौत, 7 वर्षीय बेटे समेत दो घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला के बालूगंज थाना अंतर्गत धामी इलाके में एक कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा व भाई घायल हुए हैं।

हादसा बुधवार को धामी-सुन्नी सड़क पर महापुणा नामक स्थान पर पेश आया। मृतक महिला की पहचान बबिता (38) निवासी सुन्नी के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बबिता अपने भाई व सात वर्षीय बेटे संग धामी स्थित मायके से ससुराल जा रही थी। कार (HP 11-6902) को बबिता का भाई चला रहा था।

कार जब महापुणा पहुंची, तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हताहत महिला व घायलों को खाई से निकाला। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि इनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बालूगंज पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...