खाई में गिरी कार, 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 2 फरवरी – डॉली चौहान

पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत कटेरू के समीप एक कार के खाई में गिरने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मृतक अपने पीछे माता-पिता समेत पत्नी को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी।

पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत संजीव कुमार गांव कटेरू ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी ने उसे फोन पर बताया कि कटेरू के समीप एक कार (HP 31B-9669) खाई में गिर गई।

जब वह स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो गाड़ी के अंदर एक युवक घायल पड़ा था, जिसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की पहचान (32) रजत पुत्र संदीप शर्मा गांव कटेरू डाकघर मगरू गलू के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने धारा 279, 304 ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि कार के खाई में गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...