खबर भी असर भी:– कांगड़ा में खबर लगने के बाद मात्र 3 घंटे में ही पक्की हुई लंबे समय से पक्के होने का राह देख रही सड़क

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

कांगड़ा के वार्ड नं 8,9 के साथ लगती मेन सड़क पर नवंबर माह में पुलिया का निर्माण कर उसमे पाईप डाल कर विभाग ऊपर की सड़क पर तारकोल बिछाना भूल गया था जिस कारण दोपहिया वाहन चालकों को अक्सर दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा था। इस बारे में खबर लगते ही तुरंत विभाग हरकत में आया व आनन फानन में गीली सड़क पर ही तारकोल बिछा गया।

राहगीरों एवं वाहन चालकों को मिली राहत

विभाग की इस देर रात की कार्यप्रणाली से जनता का काफी राहत पहुंची है। अब दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का शिकार नहीं होना पड़ेगा। अक्सर देर रात कई वाहन चालक यहां गड्ढों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए है, अब सड़क पक्की होने से सबने राहत की सांस ली है।

विभाग की इस स्वालिया कार्यप्रणाली में अब देखना यह है कि यह सड़क कितने दिनों तक जनता को राहत पहुंचाती है।क्योंकि इस सड़क को पक्का करने का कार्य हल्की बारिश होने के बाद गीली सड़क पर किया गया है।

इस सड़क से हर रोज हजारों गाडियां गुजरती है जिनमे कई बड़े विभागो के लोग भी शामिल होते है 2 महीनों से किसी भी विभाग के व्यक्ति ने इस सड़क की सुध नहीं ली थी। मजबूरन हमे जनता की राहत के लिए इस खबर को चलाना पड़ा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...