खबर का असर,मनेड पंचायत के वार्ड नंबर 3 में लोगों से मिलने पहुंचे डीसी कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल

--Advertisement--

Image

मांझी खड्ड में आई बाढ़ से कई लोगों के घर तबाह हो गए तो कई पुलियां व पुल ध्वस्त हुए हैं। ऐसे में मनेड पंचायत के वार्ड नंबर 3 की संपर्क सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। अब मनेड पंचायत के वार्ड नंबर 3 काला पानी बनकर रह गया है।

धर्मशाला, राजीव जसवाल

धर्मशाला चैतड़ू के मनेड पंचायत के वार्ड नंबर 3 में लोगो की आवाज हिम खबर ने प्रमुखता से उठाई थी।

उपायुक्‍त कांगड़ा डाक्‍टर निपुण जिंदल और एसडीएम धर्मशाला हरीश गज्‍जू ने वीरवार दोपहर बाद क्षेत्र का दौरा किया व नुकसान का जायजा लिया। औऱ लोगों की समस्याओं का समाधान किया।

आपको बता दें कि 12 जुलाई को हुई त्रासदी के बाद से कोई भी इस गांव में मौका देखने नहीं पहुंचा था, जिसके बाद बीते 20 जुलाई 2021को हिम खबर की टीम मोके पर पहुंची।

गांव के लोगों की समस्याओं की जानकारी सरकार औऱ प्रशासन तक पहुंचाई जिसके बाद आज डीसी कांगड़ा मोके पर पहुंचे, लोगों की मांग थी कि खड्ड के रुख को बदला जाए ताकि उनके घरों को नुकसान से बचाया जा सके।

लोगों ने मांग की है की बारिश के कारण खड्ड में आए उफान से बहुत नुकसान हुआ है। मनेड पंचायत के वार्ड नंबर 3 काला पानी बनकर रह गया है। आवाजाही की सुविधा ही खत्म हो गई है। इसलिए प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से लोगों ने आग्रह किया है कि जल्द से जल्द डंगा व क्रेट वाल लगाकर सड़क बहाल की जाए। ताकि यहां के सैकड़ों लोग सामान्‍य जीवन शैली में लौट सकें। 12 जुलाई को हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...