खनन माफिया पर पुलिस का डंडा लगातार जारी

--Advertisement--

Image

चौकी प्रभारी भजन जरियाल के नेतृत्व में चौथे संयुक्त ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता

फतेहपुर – गुरमुख सिंह

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की तहसील फतेहपुर ओर इंदौरा, यह दो ऐसी तहसीलें हैं यहां पर माइनिंग माफिया बड़े बड़े पैमाने पर चांदी कूट रहा है और आम जनमानस का जीवन खतरे में डाल रहा है।

यहां आपको बताते चलें कि माइनिंग माफिया के चलते ब्यास दरिया का बहाव विपरीत दिशा में होने की कगार पर पहुंच गया है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हमारे क्षेत्र का जलस्तर भी तेजी से नीचे गिर रहा है पहले 30 फीट के करीब पानी आ जाता था और ट्यूमर चल पड़ते थे ।

अब वही ट्यूबल को 50 फिट गहरा करना पड़ रहा है। तब कहीं जाकर पानी ट्यूबल से निकलता है। आपको बता दें कि आज तक माफिया बेलगाम चल रहा है। माफिया के साथ कुछ भ्रष्ट अधिकारी भी संलीप्त पाए जाते हैं रहें है ओर मिलकर मोटा मुनाफा कमाया जाता रहा है।

वहीं इस समाज में कुछ इमानदार छवी वाले अधिकारी भी मौजूद है। जो लगातार अवैध कार्यों को अंजाम देने वाले लोगों को किसी भी सूरत हाल में बख्श नहीं रहे। उनकी कार्रवाई लगातार जारी है।

ऐसा ही मामला थाना फतेहपुर , चौकी रे के अंतर्गत देखने को सामने आया है। यहां पर माइनिंग माफिया काफी लंबे समय से चांदी कूट रहा था लेकिन जब से पुलिस चौकी रे में भजन जरियाल ने चौकी प्रभारी का चार्ज संभाला है, तब से लेकर खनन माफिया ,अवैध शराब माफिया, खैर माफिया , को मुंह की खानी पड़ रही है।

यहां आपको बता दे कि जैसे ही माफिया के लोग अपने मंसूबों को कामयाब करने के लिए फील्ड में जाते हैं। वैसे ही सिंघम रूपी एसआई भजन जरियाल अपनी टीम सहित पहुंच जाते हैं और उन्हें धर दबोच लिया जाता है।

बीती रात करीब तीन बजे भजन जरियाल के नेतृत्व में माइनिंग विभाग के गार्ड के साथ संयुक्त गस्त की गई । गस्त में चौकी के कर्मचारी करमचंद , नरदेव सिंह ,माइनिंग गार्ड बडुखर सन्नी जसवाल टीम में मौजूद रहे।

जैसे ही गस्त टीम रे पतन पर पहुंची तो पाया गया कि दो पोकलेन मशीन वह दो टीपर अबैध माइनिंग कर रहे हैं । संयुक्त टीम ने दो पोकलेन तीन टीपरों को कब्जे में ले लिया है। और मशीनरी को थाना फतेहपुर में ले जाया गया है। हालांकि इसी केस पर अभी तक तफ्तीश चल रही है। और गाड़ियों के मालिकों व गाड़ियों के चालकों का भी पता लगाया जा रहा है।

हालांकि मौके पर दो ड्राइवर पाए गए हैं। यह भजन जरियाल के नेतृत्व में यह चौथी कार्रवाई है । ओर अभी तक लाखों रुपए का दंड के बाद भी माफिया रुकने का नाम नहीं ले रहा और अवैध माइनिंग को अंजाम दे रहा है।

चौकी प्रभारी भजन जरियाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह एक डेमो है। आने वाले समय में हमारी कार्रवाई इसी तरीके से ही जारी रहेगी। अवैध कार्य करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...