खनन माफिया के खिलाफ एक्शन मोड़ में ऊना पुलिस, पांच टिप्पर जब्त

--Advertisement--

Image

ऊना, 28 दिसंबर – अमित शर्मा 

जिला पुलिस अवैध खनन के काले कारोबार में लगे माफिया पर अंकुश लगाने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ जुट गई है। मंगलवार रात को डीएसपी अंकित शर्मा और थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संतोषगढ़ क्षेत्र में नाकेबंदी की। जहां पर पुलिस टीम ने अवैध तरीके से खनन सामग्री ले जा रहे पांच टिप्परों को कब्जे में लिया है।

मंगलवार देर रात शुरू हुई पुलिस की कार्रवाई बुधवार सुबह तक जारी रही। पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सभी टिप्पर पंजाब नंबर के है और सभी टिप्पर चालक पुलिस को वैध दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहे। पुलिस ने पांचों टिप्परों को जब्त करते हुए पुलिस लाइन झलेड़ा भेज दिया है।
वहीं मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की दिशा में भी कदम उठा रही है ताकि खनन माफिया पर सख्ती से लगाम लगाई जा सके।
ऊना पुलिस लगातार खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। लेकिन बावजूद इसके खनन माफिया अपने कारनामों को अंजाम देने से हट नहीं रहा है।
डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया की पुलिस अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही। जिला में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि रात्रि ऊना पुलिस ने बेहतर काम करते हुए संतोषगढ़ क्षेत्र से 5 टिप्परों को जब्त किया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...