खंड स्तरीय कला उत्सव में छाया पीएम श्री स्कूल रायपुर

--Advertisement--

चुवाड़ी/चम्बा – भूषण गुरुंग

शिक्षा खंड चुवाड़ी के अंतर्गत आयोजित खंड स्तरीय कला उत्सव राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी मेंआयोजित हुआI पीएम श्री स्कूल रायपुर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

खंड स्तरीय कला उत्सव में पीएम श्री स्कूल रायपुर ने समूह नृत्य में प्रथम स्थान हासिल कियाI इसके अलावा विद्यालय ने ड्रामा तथा लोक गायन में भी प्रथम स्थान हासिल करके जिला स्तर के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। विद्यालय द्वारा वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान जबकि कहानी वाचन में तृतीय स्थान हासिल किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमारी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की तथा विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...