कौलडैम विस्थापित व प्रभावित परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करें अधिकारी

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

कोल डैम निर्माण के कारण विस्थापित व प्रभावित परिवारों के लिए जिला मण्डी में किए जा रहे पुनर्वास कार्याें के कार्यन्वय की प्रगति की निगरानी के लिए गठित जिला स्तरीय कोैलडैम विस्थापित पुनर्वास एवं सलाहकार समिति की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कि गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त अरिन्दम चौधरी ने की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी राजीव कुमार ने जिला मण्डी के कौलडैम विस्थापितों के लिए किए जा रहे कार्योें का विस्तृत ब्योैरा दिया।

बैठक में उपमण्डलाधिकारी नागरिक ने धर्मेश रमोत्रा, खण्ड विकास अधिकारी सुन्दरनगर सुरेन्द्र ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अनिल वर्मा, उपनिदेशक कृषि डॉ. नवीन खोसला, उपनिदेशक बागवानी डॉ. संजय गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हितेश कुमार सहित समीति के गैर सरकारी सदस्यों में बाबू राम शर्मा, कमल कुमार तथा हेत राम वर्मा भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...