कोर्ट के आदेश पर कैदी से पैसे मांगने के आरोप में जेल वार्डन पर एफआईआर दर्ज

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

कैदी से पैसे मांगने के आरोप में जिला कारागार के एक वार्डन के खिलाफ अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है। जेल में चरस तस्करी के आरोप में सजा काट रहे एक कैदी ने इस मामले में जेल वार्डन पर पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं।

कैदी ने वार्डन के खिलाफ अदालत में अपनी शिकायत दी है। इसी शिकायत पर अदालत ने पुलिस ने आदेश देकर जेल वार्डन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने को कहा है। पुलिस ने सदर थाना चंबा में जेल वार्डन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

कैदी ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि वह कुछ दिन पहले पैरोल पर छुट्टी लेकर अपने घर गया था। वापिस जेल पहुंचा तो जेल वार्डन ने उससे पैसे मांगे। इससे पहले भी उससे पैसे मांगे गए थे। इससे तंग आकर उसने चंबा अदालत में अपनी शिकायत देकर जेल वार्डन पर कार्रवाई की मांग की।

सदर थाना के प्रभारी संजीव चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अदालत के आदेशों पर जेल वार्डन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...