कोरोना कर्फ्यू के उल्‍लंघन की वाट्सएप पर करें पुलिस को शिकायत, गोपनीय रखा जाएगा नाम : एसपी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा विमुक्त रंजन ने लोगों को कोरोना कर्फ्यू का सख्‍ती से पालन करने का आह्वान किया है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने के कारण सरकार ने कर्फ्यू में सख्ती की है।

आज जिलेभर की दुकानों में दौरा किया। सभी थाना स्टाफ फील्‍ड में डटे हैं। बहुत अच्छी बात है कि लोग नियमों की पालना कर रहे हैं। एसपी ने कहा अभी मुख्य फोकस है कि नियमों की पालना हो। शादियों में भी थानों से फोन किए जा रहे हैं। इसके अलावा क्रॉस चेक भी खुद किया जा रहा है।

एसपी ने कहा यदि कोई कोरोना कर्फ्यू और कोविड नियमों का उल्‍लंघन कर रहा है तो लोग सीधे 8988800100 मोबाइल नंबर पर वाट्सएप करें सीधी एफआइआर दर्ज होगी। शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। कोविड नियमों की उल्‍लंघना पर तीन दिन में दो एफआइआर दर्ज की गई हैं। तीन दुकानदारों को जुर्माना किया गया है। नियमों की अनदेखी पर एक मॉल सील किया गया है।

इसके अलावा बिना मास्क घूम रहे 337 लोगों के चालान किए गए व 276000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। दो दिन में पुलिस ने 75 शादियों में जांच की। एसपी ने कहा अब छोटी सी गलती पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। कोरोना कर्फ्यू में ढील के दौरान सिर्फ ग्रोसरी स्टोर खुलेंगे। संयुक्त सामान वालों को बंद कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गांधी चौक के पास मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, शरीर पर थे चोट के निशान

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना हमीरपुर के तहत गांधी चौक के...

सुक्खू सरकार का बड़ा दांव, दूध के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें नई कीमतें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...

सीएम सुक्खू ने किसानों और पशुपालकों को लेकर की बड़ी घोषणाएं, MSP बढ़ाने की घोषणा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी के लिए आज का...

डलहौजी में सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

चम्बा - भूषण गुरुंग पर्यटन नगरी डलहौजी की करेलनू में...