कोटी-धीमान पंचायत के प्रधान, उपप्रधान सहित वार्ड सदस्य निलंबित

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

विकासखंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोटी-धीमान की महिला प्रधान इंदिरा देवी, उपप्रधान सुरेंद्र सिंह तथा वार्ड सदस्य कुलदीप सिंह को जिला पंचायत अधिकारी (DPO) अंचित डोगरा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पंचायत के 42 लोगों द्वारा प्रधान के खिलाफ सरकारी सीमेंट के करीब 797 बैग बेचे जाने की शिकायत पंचायत अधिकारी को दी थी। लोगों ने महिला प्रधान के पति द्वारा पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप व सरकारी धन के दुरुपयोग करने के आरोप लगाए थे।

बताया गया कि पंचायत के विभिन्न कामों के लिए जारी हुए करीब 1 लाख 90 हजार रुपए के सरकारी सीमेंट के 600 बैग को बेच दिए गए। इसके अलावा शिकायत में यह भी कहा गया था कि सीमेंट के 197 बैग कोटी-धीमान से करीब 20 किलोमीटर खाला-क्यार में स्टोर किए गए हैं। गत माह जांच करने पहुंचे बीडीओ संगड़ाह की मौजूदगी मे एक ढारेनुमा दुकान मे 197 बैग बरामद हुए थे।

जांच में सीमेंट व सरकारी धन के दुरुपयोग के अलावा महिला प्रधान के पति के सरकारी काम में हस्तक्षेप के आरोप भी सही पाए गए। इसके बाद पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 145 (ग़)  के तहत कार्रवाई हुई।

खंड विकास अधिकारी के बोल 

खंड विकास अधिकारी संगड़ाह विनित कुमार ने कहा कि जिला पंचायत अधिकारी द्वारा जारी आदेशों की प्रति आगामी कार्यवाही के लिए कोटी-धीमान पंचायत को भेजी जा चुकी है। पंचायत सचिव सुनील ने बताया कि, गुरुवार को मिले उक्त आदेश उपप्रधान व वार्ड मेंबर से रिसीव करवाए जा चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...