कोटला से शक्तिपीठ माता श्री बगलामुखी मंदिर को जोड़ने के लिए कोटला मुख्य मार्ग से पुल तक मार्ग बनाने का कार्य अभी तक नहीं हुआ पूरा

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

कोटला से शक्तिपीठ माता श्री बगलामुखी मंदिर को जोड़ने के लिए कोटला मुख्य मार्ग से पुल तक मार्ग बनाने का कार्य लगभग 3 साल पहले शुरू हुआ था । लेकिन आज तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है । और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को ऐसे में भारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है , या मजबूरन कोटला मैदान से होकर गुजरना पड़ता है । कभी स्कूल के मैदान का गेट बंद होने से श्रद्धालु खडड से होकर गुजरते हैं । बरसात मे मंदिर तक जाना मुश्किल हो जाता है।

सरकार ने भेडखडड पर पुल का निर्माण तो करवा दिया है लेकिन सरकार पुल तक पक्का रास्ता नहीं बना पाई है । जब भी चुनाव आते हैं तो कई नेता मंदिर में जीत की कामना करने के लिए हवन करवाते हैं । और रास्ते को पक्का करवाने का वायदा भी करते हैं । लेकिन मतदान के बाद मंदिर के रास्ते को भूल जाते हैं ।

लोगों ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार के तत्कालीन विधायक नीरज भारती से भी मंदिर मार्ग के निर्माण की मांग उठाई जाती रही थी जिस पर आधा रास्ता तो पक्का हो गया है । लेकिन आधा रास्ता अभी भी नहीं बन पाया है।

इस विश्व विख्यात मंदिर में हिमाचल के अलावा पंजाब ,हरियाणा ,दिल्ली ,राजस्थान, मुंबई सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु आते हैं लेकिन मंदिर तक पहुंचना आसान नहीं है । जनता ने स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर से मांग की है कि शक्तिपीठ माता श्री बगलामुखी मंदिर मार्ग का कार्य जल्द पूरा किया जाए।

इस बारे में लोक निर्माण विभाग उप मंडल कोटला के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि इस आधे रास्ते का एस्टीमेट बनाकर डीसी कांगड़ा को भेज दिया गया है। जैसे ही इसका बजट विभाग के पास आएगा काम शुरू करवा दिया जाएगा ।

1 – इस शक्तिपीठ धार्मिक स्थल मैं लोगों को पूरे देश से श्रद्धालु अपनी मन्नत मांगने आते हैं और रास्ता न होने के कारण उन्हें आने जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

जीवन शर्मा

2 – इस मंदिर के रास्ते का काम जल्द से जल्द होना चाहिए यह मंदिर हम सभी की आस्था का केंद्र है।

रितेश मैहरा

3 – इस रास्ते के काम के लिए कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिए और यह रास्ता शीघ्र ही बनना चाहिए हम सब की आस्था इस शक्तिपीठ माता श्री बगलामुखी जी पर है।

राकेश शर्मा

4 – मंदिर का रास्ता शीघ्र बने ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर आने – जाने की सुविधा मिले।

धनीराम शर्मा

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...