कोटला में सरकारी योजनाओं का हुआ गुणगान

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक युवा मंच के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत कोटला में नाटकों व गीत – संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव भजन के साथ “डेरा कैलाश पर लगाया, गौरा तेरे शिवजी ने” किया गया ।

कलाकारों ने हिम केयर योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी । कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार जनता के हित में योजनाओं को चलाकर हर व्यक्ति तक इनका लाभ पहुंचाया है । पंचायत वासियों ने कलाकारों के नाटकों का खूब लुत्फ़ उठाया।

इस मौके पर मंच के कलाकार जयप्रकाश शर्मा, मोहित, मोहित शर्मा, बोबी , विशाल शर्मा, रामलाल, अमित , उप प्रधान कोटला मंगल सिंह, पंचायत सचिव हरबंस लाल ,वार्ड पंच विनय कुमार, सुमन बाला, रंजना, अनीता, स्वर्णा देवी सहित भारी संख्या में पंचायत वासी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...