कोटला में दो दिवसीय खंड स्तरीय यूथ पार्लिमेंट प्रतियोगिता का आयोजन

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में दो दिवसीय खंड स्तरीय यूथ पार्लिमेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 12 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के 312 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रोफेसर चौधरी चंद्र कुमार जी (कृषि एवं पशुपालन मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार ) द्वारा किया गया। इस यूथ पार्लिमेंट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटॆड़ उप-विजेता रहा।

इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलधा उज्जवल सिंह , स्थानीय पाठशाला के उप- प्रधानाचार्य वंदना मिन्हास तथा सुशील कुमार विषय विशेषज्ञ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नडोली ने निर्णायक की भूमिका निभाई l

यूथ पार्लिमेंट प्रतियोगिता का समापन समारोह स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य बबीता सहोत्रा द्वारा किया गया l इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक वर्ग व स्थानीय स्कूल के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...