कोटला में अनदेखी के चलते सार्वजनिक शौचालय हो रहा दुर्दशा का शिकार।
ज्वाली – अनिल छांगू
ज्वाली उपमण्डल की पंचायत बलाह कोटला में अनदेखी के चलते गांव में बना सार्वजनिक शौचालय दुर्दशा का शिकार हो रहा है। इसके चलते व्यापारी वर्ग व श्रद्धालुओं को परेशानी होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों व् श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ बगलामुखी मंदिर को जाने बाले भक्तों व बाजार में खरीददारी करने वाले ग्राहकों के लिए पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए।
सार्वजनिक शौचालय में कई दिनों से गंदगी फैली हुई है, जबकि कुछ ही दिनों बाद नवरात्र शुरू होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू होने वाली है।
ऐसे में श्रद्धालुओं को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। शौचालय में आलम यह है कि यहां कोई साफ़ सफाई न होने से सार्वजनिक शौचालय में गंदगी ही गंदगी पसरी हुई है पानी की कोई व्यवस्था नहीं है नल टूटे हुए हैं।
जिससे कोटला बाजार में प्रतिदिन खरीददारी करने आते लोगों व् मंदिर को जाने वाले श्रद्धालुओ को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। जोकि कहीं न कहीं पंचायत की पोल खोलता हुआ नजर आ रहा है।
आपको बता दें की कोटला क्षेत्र में बने बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालु दूर दूर से पहुंचते है ऐसे में सार्वजनिक शौचालय की हालत को देख क्या संदेश लेकर जाएंगे।
उन्होंने पर्यटन विभाग,एसडीएम ज्वाली व पंचायत प्रतिनिधियों से मांग उठाई है की लाखों की लागत से बने इस शौचालय की साफ सफाई के लिए उचित पग उठाए जाए। ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
पूर्व पंचायत प्रधान योगराज मेहरा के बोल
इस बारे में पूर्व पंचायत प्रधान योगराज मेहरा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में एक युवक को शौचालय की साफ सफाई व देखरेख के लिए रखा था। जिसको विभाग, पंचायत व स्थानीय दूकान दार तथा पार्किंग के पैसे इकट्ठा कर उस व्यक्ति को देते थे।
उन्होंने बताया कि इस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा लोगों व् श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करवाया गया था। लेकिन अब वर्तमान पंचायत ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिस बजह से गंदगी फैली हुई है।उन्होंने कहा की पंचायत इस और ध्यान दे।
पंचायत प्रधान रीता देवी के बोल
उधर, पंचायत प्रधान रीता देवी ने कहा कि साफ़ सफाई के लिए कोई व्यक्ति नहीं मिल रहा है जैसे ही कोई व्यक्ति मिलता है तो जल्द ही शौचालय की साफ-सफाई व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

