
कोटला- स्वयंम
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जिला कांगड़ा के द्वारा योगा जागरूक रैली का आयोजन शशिपाल राणा (जिला समन्वयक) के निर्देशन में विभिन्न पाठशालाओं में किया गया । जिसमें राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला ने भी भारत सरकार के निर्देश अनुसार रैली का आयोजन किया ।
जिसमें सभी एनएसएस स्वयंसेवीओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । पाठशाला के समस्त स्टाफ का योगदान बहुत प्रशंसनीय रहा। सभी स्वयंसेवी नारे लगाते हुए कोटला बाजार तथा गांव में “करो योग रहो निरोग” से समाज को जागरूक किया।
पाठशाला प्रधानाचार्य संदीप अवस्थी ने सभी स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते हुए योगा से हम सभी स्वस्थ रह सकते हैं तथा रोगों से दूर रह सकते हैं योगा के हमारे जीवन में होने वाले महत्व के बारे में विस्तृत चर्चा की।
जिला उप समन्वयक नरेंद्र सिंह ने प्रतिदिन सुबह योगा करने पर बल दिया तथा उन्होंने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य हर मनुष्य को योगा करने के लिए प्रेरित करना है ताकि हमारा समाज तथा राष्ट्र पूरी तरह से स्वस्थ रह सकें।
कार्यक्रम अधिकारी रीना शर्मा ने प्रतिदिन पाठशाला में ही सुबह बच्चों को योगा करने के लिए प्रेरित किया ।
