कोटला: पेडिस के मरीज सुनील कुमार अपने आशियाने को लेकर चिंतित व भयभीत

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

ग्राम पंचायत कोटला के टीका नेरा में पेडिस के मरीज सुनील कुमार पुत्र जैसी राम अपने आशियाने को लेकर चिंतित व भयभीत है। सुनील कुमार अनुसूचित जाति से संबंध रखता है और आईआरडीपी में होते हुए इस मकान के निर्माण के लिए सरकारी सहायता के साथ चार सदस्य के परिवार का पालन पोषण के साथ तिनका तिनका जोड़कर सारी जिंदगी की कमाई इन तीन पक्के कमरों पर खर्च कर दी।

मकान बने अभी डेढ़ साल भी नहीं हुआ कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा फोरलेन परियोजना सड़क निर्माण में लगी कंपनी द्वारा रात – दिन हैवी मशीनरी तथा ब्लास्टिंग के चलते पूरे का पूरा मकान ज़र्रा होकर फट गया है। रात को परिवार का बारी-बारी एक व्यक्ति ठीकरी पहरा देता है कि अचानक अनहोनी न हो जाए।

फोरलेन का काम मकान से लगभग 40 से 50 फुट की दूरी पर लगा हुआ है और मकान रहने के लिए सुरक्षित नहीं है। कभी भी गिर सकता है। अभी तो बरसात आना बाकी है। अगर सुरक्षा न की गई तो सुनील कुमार का परिवार किसी बड़ी अनहोनी का शिकार हो सकता है।

सुनील कुमार ने एसडीएम ज्वाली के भेजे प्रार्थना पत्र को स्थानीय पंचायत प्रधान रीता देवी तथा वार्ड पंच अनीता देवी ने सत्यापित किया है और पीड़ित को शीघ्र राहत देने की मांग उठाई है।

इस बारे में सुनील कुमार ने उपमंडल अधिकारी नागरिक ज्वाली को प्रार्थना पत्र दिया है और इंतजार कर रहा है कि कब कोई जिम्मेवार आए और सुनील कुमार की समस्या का हल करें।

उपमंडल अधिकारी नागरिक विचित्र सिंह ठाकुर के बोल

इस बारे में उपमंडल अधिकारी नागरिक विचित्र सिंह ठाकुर ने कहा कि काला को निर्देश दे दिए हैं, फिर भी चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के तुरंत बाद मैं स्वयं निरीक्षण कर पीड़ित की हर संभव सहायता करने की कोशिश की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...