
कोटला- स्वयंम
कोटला से दिल्ली बस सेवा तीन महीनों से बंद है। इस कारण 29 पंचायतों के एक लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस बस सेवा का लाभ चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र की दो पंचायतों, जवाली की 16 पंचायतें, शाहपुर की पांच, कांगड़ा की छह पंचायतों को मिल रहा था।
कोटला से बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में सैकड़ों युवा निजी क्षेत्र मे रोजगार करते हैं। इनके अलावा पीजीआइ चंडीगढ़, पंजाब यूनिवर्सिटी आदि में छात्र और कारोबारियों के अलावा दिल्ली में आने-जाने वालों को नूरपुर या अन्य स्थानों पर बस पकड़ने के लिए टैक्सियों में भारी-भरकम किराया देना पड़ता है।
कोटला पंचायत प्रधान रीता देवी, सोलधा पंचायत प्रधान रवजेश कुमारी, दुर्गादास, चुन्नीलाल, भाली पंचायत प्रधान मीना शर्मा, उपप्रधान मुंशीराम, रजोल पंचायत प्रधान पुष्पा देवी, जोलना पंचायत प्रधान मुन्नी, उपप्रधान केवल, पधर पंचायत प्रधान तिलकराज, उपप्रधान हाकम सिंह, डोल पंचायत प्रधान शालू देवी, उपप्रधान साधु राम राणा, पूर्व प्रधान रामेश्वर परमार, उपप्रधान अनिल कुमार, जांगल पंचायत प्रधान मदन राणा, उपप्रधान जोगेश्वर, सिहुनी उपप्रधान गगन कुमार, परगोड़ पंचायत प्रधान हेमराज, ठेहड़ पंचायत प्रधान मनजीत सिंह, हारचक्कियां पंचायत प्रधान तिलकराज, लंज पंचायत-एक प्रधान आशा, लंज पंचायत-2 प्रधान रेखा, चुन्नीलाल, ब्लाक समिति सदस्य कुसुम लता, तमन्ना देवी, सुरेंद्र कुमार, करनाल, पवन, स्वरूप सिंह, अश्विनी, स्वर्ण सिंह, तेजपाल, शुभम, अमित, आशु, कुलदीप ने निगम से बस सेवा को बहाल करने की मांग की है।
आरएम ऊना के बोल
इस बाबत जब आरएम ऊना से बात हुई तो आरएम ऊना ने कहा कि पुरानी बसें लोकल रूट पर हांफ रही हैं। अब नई बसें आ गई हैं जोकि नालागढ़ में हैं। आवंटित होने पर कोटला बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
परिवहन मंत्री के बोल
इस मामले में परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि समस्या को शीघ्र हल करने के प्रयास किए जाएंगे।
