कैहरियां-ढन मार्ग के कंकरीट कार्य पर उठने लगे सवाल।

--Advertisement--

Image

आरोप,कीचड़ पर ही डाली जा रही कंकरीट, निकासी नालियों का नहीं हो रहा निर्माण

जवाली, (अनिल छांगु):
उपमंडल जवाली के अधीन कैहरियां-ढन मार्ग पर चल रहा कंकरीट वर्क पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बीडीसी उमेश धीमान ने कंकरीट वर्क को लेकर लोक निर्माण विभाग व ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए हैं। उमेश धीमान ने कहा कि उक्त हिस्सा पर कीचड़ ही कीचड़ है तथा लोगों की पेयजल पाइपें भी सड़क के बीच से क्रॉस हुई हैं जिनमें से लीकेज होती रहती है तथा इसके अलावा लोगों के घरों का पानी भी सड़क पर ही बहता है लेकिन विभाग ने न तो पहले निकासी नालियों का प्रावधान करवाया और न ही लीकेज पाइपों को ठीक करवाया गया। इसके अलावा मार्ग पर सोलिंग भी नहीं डाली गई। बिना सोलिंग के ही कीचड़ पर ही कंकरीट डालने का कार्य चालू कर दिया गया है। उमेश धीमान ने आरोप लगाया है कि लीकेज पाइपों से लीक होने वाला पानी व लोगों के घरों से निकलने वाला पानी इस कंकरीट को नुकसान पहुंचाएगा, इसके अतिरिक्त कीचड़ पर डाली जा रही कंकरीट भी उखड़ जाएगी। ऐसे में सरकारी खजाने से लाखों रुपए का नुकसान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कार्य की देखरेख नहीं कर रहा है। उन्होंने चेताया है कि विभाग पहले लीकेज पाइपों को ठीक करवाए, निकासी नालियों का निर्माण करवाए व उसके बाद उक्त हिस्से पर सोलिंग डलवाने के बाद कंकरीट का कार्य करवाए अन्यथा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री संकल्प सेवा 1100 में की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को साथ लेकर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
*ठेकेदार राकेश बाजवा के बोल:*
इस बारे में ठेकेदार राकेश बाजवा ने कहा कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों की देखरेख में कार्य हो रहा है तथा मैं मेटीरियल उपलब्ध करवा रहा हूं। जैसे विभाग बोलेगा, वैसे ही कार्य होगा।

*क्या कहते हैं अधिशाषी अभियंता अरूण विशिष्ट:*
इस बारे में अधिशाषी अभियंता अरूण विशिष्ट ने कहा कि यह कार्य बढ़िया ढंग से करवाया जाएगा तथा बढ़िया मार्ग बनाकर लोगों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त हिस्सा कीचड़नुमा है तो इस पर पहले मोटी बजरी डलवा कर लेवल करवाया जाएगा, उसके बाद कंकरीट डलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पेयजल की जो पाइपें लीक हो रही हैं, उनको ठीक करने के लिए जल शक्ति विभाग जवाली को कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा का युवा IPS बिहार में SP; पिता से मिली वर्दी की प्रेरणा, 26 साल की उम्र में क्रैक किया UPSC

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की शांत और सुकून भरी वादियों...

लाहौल-स्पीति की शांशा पंचायत ने देश की टॉप पंचायतों में पाया स्थान, 1 करोड़ का राष्ट्रीय पुरस्कार

हिमखबर डेस्क उपायुक्त किरण भड़ाना के कुशल, दूरदर्शी और प्रेरणादायी...

दाड़ी मैदान के टेंडर का विरोध, कारोबारी बोले- ऐतिहासिक मेला बना दिया ट्रेड फेयर

हिमखबर डेस्क  नगर निगम धर्मशाला के दाड़ी मैदान में ऐतिहासिक...

हिमाचल: चिट्टा तस्करों से गठजोड़, दो कांस्टेबल निलंबित, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना...