कैहरियां का अर्जित बना लेफ्टिनेंट, ज्वाली में खुशी की लहर

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

उपमंडल ज्वाली के अधीन कैहरियां पंचायत के अर्जित कुटलैहडिया 4 पैरा में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। अर्जित कुटलैहडिया का जन्म 5अगस्त 2001 को कैहरियां निवासी राजेश कुमार व अंजना देवी के घर में हुआ। अर्जित कुटलैहडिया ने आठवीं की पढ़ाई स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल पलौहड़ा में की।

दसवीं की पढ़ाई सेंट पॉल स्कूल पालमपुर से की तथा जमा दो की पढ़ाई डीएवी पालमपुर से की। उसके बाद अर्जित कुटलैहडिया की सिलेक्शन एनडीए में हुई तथा 9 दिसंबर को आईएमए देहरादून से पासआउट हुए। अर्जित कुटलैहडिया को उनके पिता राजेश कुमार ने स्टार लगाए।

अर्जित कुटलैहडिया के पिता राजेश कुमार हिमाचल पुलिस के डरोह में बतौर कांस्टेबल कार्यरत हैं तथा अर्जित कुटलैहडिया की माता अंजना देवी का करीब पांच साल पहले देहांत हो चुका है। अर्जित कुटलैहडिया की बहन अर्पिता पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ कर रही है। रविवार को घर पहुंचने पर अर्जित कुटलैहडिया का जोरदार स्वागत किया गया।

अर्जित कुटलैहडिया अब उदमपुर में अपनी सेवाएं देगा। अर्जित कुटलैहडिया अपनी माता की याद में उनकी तस्वीर के समक्ष खड़ा होकर भावुक हो गया तथा उनकी आंखों से अश्रु की धारा थमने का नाम नहीं ले रही थी। अर्जित कुटलैहडिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता-माता, गुरुजनों व कड़ी मेहनत को दिया है।

उन्होंने कहा कि कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती है बशर्ते मंजिल तक पहुंचने का जुनून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह देश की सेवा में अपनी जान तक समर्पित करने से पीछे नहीं हटेगा। देश की रक्षा करने में अगर प्राण भी न्यौछावर करने पड़ जाएं तो एक पल भी पीछे नहीं हटेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...