कैदियों को भी मिलेगा हिमकेयर योजना का लाभ

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

प्रदेश भर के कारावासों में सजा काट रहे कैदियों की बीमारी का इलाज अब हिमकेयर योजना के तहत होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कारावास में सजा काट रहे सभी कैदियों के हिमकेयर कार्ड बना रहा है।

कार्ड बनाने के लिए विशेष तौर पर कारावासों में स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो पात्र सभी कैदियों के हिमकेयर कार्ड बना रहे हैं।

कैदियों के हिमकेयर योजना के तहत कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने आदेश निकाले हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने कैदियों के हिमकेयर योजना के तहत कार्ड बनाना शुरू कर दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक जिला कारागार में सजा काट रहे 30 कैदियों के हिमकेयर कार्ड बना चुकी है। अन्य पात्र कैदियों के भी योजना के तहत कार्ड बनाए जाएंगे। इससे पहले जेल में कैदियों को यह सुविधा नहीं मिल रही थी।

कैदियों के हिमकेयर कार्ड बनाते समय कारागार अधीक्षक बैंसु राम और लक्ष्मण सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। हिमकेयर कार्ड बनाने के लिए कैदी का हिमाचली होना अनिवार्य है। जिन कैदियों के पास हिमाचली प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और आधार कार्ड होंगे, वही हिमकेयर योजना के तहत पात्र होंगे।

स्वास्थ्य विभाग जिला चंबा में तैनात जिला समन्वयक जितेंदरी राणा और ओम प्रकाश कैदियों के कार्ड बना रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव के आदेशानुसार कारागार में कैदियों के हिमकेयर कार्ड बनाए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...