केवल सिंह पठानिया व जिम एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राकेश पठानिया को पत्र लिखकर जिमो को खोलने मांग की

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

प्रदेश जिम एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने जिम एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चर्चा हुई कि प्रदेश भर में कोरोना महामारी के चलते सभी व्यापार चलते थे। लेकिन पिछले कल प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में बाजारों को खोलने की अनुमति सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक दे दी गयी है लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक जिमो को खोलने का कोई फैसला नहीं लिया है।

प्रदेश जिम एसोसिएशन अध्यक्ष पठानिया ने खेल प्रदेश सरकार के खेल मंत्री एवं वन मंत्री राकेश पठानिया को पत्र लिखकर मांग की है कि जैसे बाकी व्यापार खोल दिए गए हैं उसी के आधार पर जिमो को भी खोलने की अनुमति दी जाए। जिससे नौजवान युवा अपनी एनर्जी सही दिशा में लगाएं अगर युवा अपनी सेहत का सही ढंग से रखेंगे तो इस करोना जैसी महामारी को मात दे सकेंगे।खेल मंत्री राकेश पठानिया ने प्रदेश जिम अध्य्क्ष केवल सिंह पठानिया को फोन के माध्यम से आश्वासन दिया कि जल्द ही खेल उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करके जिमो को खोलने का फैसला लिया जाएगा।

पठानिया ने खेल मंत्री राकेश पठानी से यह भी मांग की है कि 90 परसेंट प्रदेशभर में जिमो को युवा साथी अपना रोजगार के रूप में चला रहे हैं । लेकिन एक डेढ़ महीने से बंद होने के कारण कई जिम नोजवान जिम मालिक अपना किराया नहीं भर पाए हैं और जिम को स्थापित करने के लिए बैंकों से लोन लिए हुए हैं पठानिया ने कहा कि जैसे प्राइवेट बस वालों को होटल व्यवसायियों को आर्थिक पैकेज दिया है। उसी के आधार पर जिम मालिकों को भी आर्थिक पैकेज देकर प्रदेश सरकार राहत दे। जिससे नौजवान युवा साथी निराश ना हो।

इस मौके पर अजीत सिंह प्रदेश जिम एसोसिएशन ,उपाध्यक्ष ध्रुव , राकेश राणा जरनल सेक्टरी, अंकुश राठौर ,रमन ,पंकज जमवाल, साहिल शर्मा ,पवन, हितेश चौधरी, जिम एसोसिएशन जिला प्रधान संजीव जसवाल, पिंकल जिला सेक्टरी, अन्य सदस्य भी मौजूद थे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...