केवल सिंह पठानियां बोले उपचुनाव में परचंड बहुमत बाली भाजपा को जनता ने दिया अंडा

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

आज दिनाँक 3-11-2021 बुधवार 12 बजे शाहपुर लोकनिर्माण बिभाग बिश्रामगृह में शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस के सभी अग्रणी सगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की जीत की खुशी में स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानियां के शाहपुर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया व् पटाखे फोड़ कर जीत की खुशी मनाई ।

शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानियां का प्रदेश की तीनो विधानसभा सीटो ओर एक लोकसभा सीट की जीत की खुशी में शाहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पठानिया को लडडू खिला कर मुँह मीठा करवाया और जीत की बधाई दी।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानियां ने सबसे पहले शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को दीपावली के शुभ अबसर पर मुबारकबाद दी। पठानियां ने कांग्रेस पार्टी की जीत का सारा श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता को दिया और उनका तहदिल से धन्यवाद किया। पठानियां ने कहा कि जनता ने प्रदेश मे तानाशाही सरकार को जबाब दिया कि लोकतंत्र में तानाशाही नही चलती बल्कि जनता की सुननी पड़ती है।

पठानियां ने कहा कि जनता ने भजापा की प्रदेश सरकार को आइना दिखा दिया है। अब प्रदेश की जनता 2022 के चुनावों में भी इस तानाशाही सरकार को बाहर करने की तैयारी में बैठी है। पठानियां ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के खिलाफ जो फैसले लिए थे, आज उसी जनता ने उपचुनावों में कांग्रेस को जीता कर दर्शा दिया कि सच में जनता की हितेषी कांग्रेस सरकार ही है।

पठानियां ने कहा कि आज सही मायने में तीन विधानसभा उप चनावो ओर एक लोकसभा की सीट को जीता कर प्रदेश की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रधांजलि दी है। पठानियां ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मेहनत को देखते हुए और कांग्रेस की अच्छी जननीतियों पर विश्वास करके जनता ने अपना फैसला सुनाया है।

पठानियां ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अहंकार से भरे हुए लहजे में कहते थे कि कांग्रेस के पास न नीति है न कोई नेतृत्व है लेकिन आज प्रदेश की तीनों विधानसभा के उपचुनाव में ओर एक लोकसभा के उप चुनाव में जनता ने दर्शा दिया कि कांग्रेस के पास जनता की नीतियां है और कांग्रेस का नेतृत्व भी जनता ही है। तभी आज जनता ने अपना फेसला इस तानाशाही सरकार के खिलाफ सुना दिया है।

जब बढ़ती महँगाई, महिलाओं पर अत्याचार, किसानों की मांगों, युवाओं को रोजगार देने पर कांग्रेस पार्टी जनता की अबाज़ उठाती थी तो भाजपा की तानाशाही सरकार को प्रदेश की जनता भी कांग्रेस ही नजर आती थी तब कहते थे कि महँगाई,विरोजगारी, किसानों की मांगे ,महिलाओं पर अत्याचार कांग्रेस के लिए ही है न कि जनता के लिए। लेकिन आज प्रदेश की जनता ने बता दिया कि कांग्रेस पार्टी ही जनता की हितेषी है, तभी पूर्ण बहुमत से प्रदेश की तीन विधानसभा ओर एक लोकसभा की सीटो पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीता कर जनता ने अपना फैसला सुना दिया है।

अब प्रदेश की जनता 2022 का इंतजार कर रही है। सही नेतृत्व देने बाली, प्रदेश को विकास में आगे ले जाने बाली कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए प्रदेश की जनता 2022 का इंतजार कर रही है। पठानियां ने विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता से आग्रह किया कि शाहपुर को विकास में आगे ले जाने के लिए 2022 में कांग्रेस पार्टी का बिधायक बना कर शाहपुर को मॉडल विधानसभा बनाने में अपना योगदान जरूर दे। युवाओं को रोजगार ,महिलाओं को आत्म सम्मान, पूर्व सैनिकों को आत्मसम्मान गरीबों की सहायता के लिए जरूर कांग्रेस पार्टी का बिधायक चुने जिससे शाहपुर बासियों का भविष्य सुनहरा हो।

इस मौके पर सुरजीत राणा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष , प्रदीप बलोरिया, निर्मल भंडराल पूर्व सैनिक लीग ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष,विनय ठाकुर सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस प्रभारी,अखिल पठानिया,हितेश चौधरी पंचायत समिति,विवेक राणा महासचिव ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी,सुमित शर्मा Nsui, विपुल पटाकू,सुरेश पटाकू ओबीसी ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, मुनीश पटियाल पूर्व युवा ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, इकवाल सिंह मिंटा उप प्रधान,कैप्टन रविन्द्र कुमार,सूबेदार उत्तम चम्बयाल,अक्षय कुमार,अर्पित शर्मा, अक्षय कुमार,आँचल चौधरी , नीना ठाकुर जिला परिषद सदस्य,रीना पठानिया,कुसम लता,कंचन पठानिया,पूनम पठानिया, सुभाष चंद एस०सी०प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,कर्ण पठानिया पूर्व युवा ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष,अश्वनी चौधरी पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष, हरचरण सिंह,नंद लाल उप प्रधान,मोहित कुमार वार्ड सदस्य,रणजीत जम्वाल ,विजय ठाकुर युवा कांग्रेस,जागीर सिंह,रिटायर मास्टर बंसी लाल,संजीव उपाध्याय लवलु,NSUI के सभी सदस्य शाहपुर,चन्द्रकिरण कांता ,सरिता सैनी उपाध्यक्ष महिला जिला कांग्रेस,अजय बबली प्रधान,बल कृष्ण रिटायर आर०ओ०,रंजना थापा,राजेश्वरी पूर्व प्रधान,कर्ण परमार पिंटू पूर्व प्रधान,सुनीता देवी,सुषमा देवी,सीमा देवी,सुभाष चंद सैनी, देश राज,करनैल सिंह,आदि गणमान्य कांग्रेस जन मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...