
परागपुर – आशीष कुमार
हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यासपरिसर बलाहर में संस्कृत सप्ताह मनाते हुए आजादी के 75 वें अमृतमहोत्सव के अन्तर्गत नलेटी ग्राम तक हर घर तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम का आयोजन बलाहर परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया।
हर घर तिंरगा शोभा यात्रा परिसर के निदेशक प्रो.मदन मोहन पाठक के संरक्षण में एन एस एस इकाई के संयोजक डॉ. कृष्णानन्द दन्नाना, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश शर्मा, एन एस एस इकाई के सभी सदस्य एवं स्वयंसेवकों के प्रतिनिधित्व में सफलता पूर्वक आयोजित की गई।
शोभा यात्रा का शुभारंभ परिसर के निदेशक तथा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक एवं नलेटी पंचायत के प्रधान अकुंश के द्वारा तिरंगा लहराते हुए हुआ। हर घर तिंरगा यात्रा में परिसर के सभी प्राध्यापक, कर्मचारीयों एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
शोभा यात्रा का प्रारम्भ परिसर के प्रांगण से निदेशक के उत्साह वर्धक भाषण के साथ हुआ। परिसर के निदेशक प्रो. पाठक ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है। इसकी यह आन बान और शान तभी बनी रहेगी जब हम सभी अपने कर्त्तव्यों का पालन ठीक से और समय पर करेंगे । उन्होंने सभी भारतीयों से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने का आवाहन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तिरंगा शोभा यात्रा से लोगों के मन में और अधिक स्नेह और प्रेम उमड़ेगा।
भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक ने कहा कि तिरंगे के तीनों रंग हमें प्रेरणा देने वाले होते हैं। जिसमें केसरिया रंग ‘त्याग और बलिदान’, सफेद रंग ‘शांति, एकता और सच्चाई’ वहीं हरा रंग ‘विश्वास और उर्वरता’ का प्रतीक है। ने काहा कि इसी तिरंगे के लिए हर वर्ष कितने ही सैनिक अपनी आहुति दे देते हैं । इसलिए तिरंगे का अपमान करने वाले को कभी माफ नहीं करना चाहिए।
हर घर तिरंगा शोभा यात्रा में नलेटी ग्राम के पंचायत भवन में स्थानीय निवासी शेषभूषण के द्वारा सबका स्वागत किया गया। उन्होंने परिसर द्वारा निकाली गई इस शोभा यात्रा को तिरंगे के प्रति लोगों की जागरूकता के लिए अत्यावश्यक बताया। शोभा यात्रा का नलेटी ग्राम पंचायत के प्रधान तथा स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
नलेटी ग्राम के केन्द्र में एकत्रित होकर परिसर के छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत गाकर अपनी श्रद्धा तिरंगे के प्रति प्रकट की। घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत नलेटी ग्राम के एक एक घर में तिरंगा बांटा गया ।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विश्वविद्याय के प्रो सुब्रह्मण्यम, डॉ. प्रतिज्ञा आर्या, डॉ. मनोज्ञा, डॉ. मन्जूनाथ भट्ट, डॉ.दीप कुमार, डॉ. सत्यनारायण, डॉ. नरेश नायक, डॉ. महीपाल, डॉ. पुरूषोत्तम तथा परिसर के कर्माचारी उपस्थित रहे।
