चम्बा – भूषण गुरुंग
दिनाँक 01 मई 2023 को केन्द्रीय विद्यालय बकलोह छावनी में “विद्या प्रवेश उत्सव” का आयोजन किया गया। आयोजन में कक्षा -1 में दाखिला पाने वाले बच्चों का स्वागत सहर्षोउल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई, जिसमें आदरणीय प्राचार्य महोदय रविन्द्र कुमार बिश्नोई ने दीप प्रज्जवलन के उत्सव का आगाज़ किया। कार्यक्रम में आगे प्राथमिक विभाग के बच्चों द्वारा कविता तथा नृत्य का प्रदर्शन किया गया जो बहुत ही सराहनीय रहा।
सभी बच्चों तथा अभिभावकों ने कार्यक्रम का बहुत ही सहज तरीके से आनंद लिया। बच्चों के माता -पिता को प्रवेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गई। इसके साथ ही उनको विद्या प्रवेश के महत्व के बारे में भी बताया गया कि किस प्रकार बच्चों के खेल विधि के माध्यम एक कुशल अधिगम कर्ता बनाया जाता है।
इस कार्यक्रम में बच्चों के सभी कौशलों को विकसित करने के लिए रोचक और खेल विधि माध्यम का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए प्राचार्य महोदय ने बच्चों को विद्यालय तैयारी कार्यक्रम की पुस्तिका का वितरण भी किया और अपने अमनोल शब्दों से सभा का अभिवादन किया।