देहरा – शिव गुलेरिया
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए पहले से ही कमर कस ली है. जिसको लेकर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक जववाँ परागपूर विधानसभा के अंतर्गत ग्रीन वैली होटल में की.
जिसमें जिला हमीरपुर, बिलासपुर, उन्ना और कांगड़ा के कार्यकर्ता मौजूद रहे. जिसमें अनुराग सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से सीधा लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रेरित किया.
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा इस बैठक के माध्यम से जो कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, उन्हें पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन के साथ काम करने के लिए कहा गया है.
तो वही पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल पर कि राज्य सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार हिमाचल के साथ भेदभाव कर रही है? जिस पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार की काम करने की भावना नहीं है. इसलिए वह केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है.
केंद्र सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रही है और हिमाचल का पूरा सहयोग करेगी और विकास के कार्यों को किसी भी तरह रुकने नहीं देगी.

