केंद्रीय विद्यालय नलेटी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

--Advertisement--

Image

नलेटी/देहरा – आशीष कुमार

केंद्रीय विद्यालय नलेटी में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य स्वाति अग्रवाल मुख्य अतिथि रही।

इस अवसर पर सभी शिक्षक, माध्यमिक विभाग के विद्यार्थी तथा अभिभावक उपस्थित रहे। सबसे पूर्व मुख्य अतिथि महोदया ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत में श्रीमती शिखा (स्नातकोत्तर शिक्षिका, कंप्यूटर विज्ञान) ने उद्घाटन भाषण दिया तथा मास्टर सुमित ठाकुर(कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान) और कुमारी सिमरन(कक्षा नवीं) ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।

इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्राथमिक विभाग के बच्चों ने देशभक्ति कविता गाकर तथा फैंसी ड्रेस में स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में अपनी प्रस्तुति दी। कक्षा छठी तथा आठवीं के बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नारों ने उपस्थित सदस्यों में देशभक्ति की भावना जागृत कर दी।

माध्यमिक विभाग के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति नृत्य ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में रैली भी निकाली गई ।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदया श्रीमती स्वाति अग्रवाल जी ने अपने भाषण में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का महत्त्व बताते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश की आजादी के संघर्ष और लोकतंत्र के महत्त्व के विषय में नहीं जानती।

युवा पीढ़ी के लिए यह जानना अत्यंत आवश्यक है हमें देश की आजादी के लिए किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा था और क्या-क्या कुर्बानियां देनी पड़ी थी और भविष्य में उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा ।

साथ ही प्राचार्य महोदया ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सेनानियों को याद किया तथा बच्चों को मिष्ठान देकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...